रांची के मेन रोड में नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान के तहत अतिक्रमण हटाया गया

रांची के मेन रोड में नगर निगम 

और ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान 

के तहत अतिक्रमण हटाया गया



रांची// मेन रोड में नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस के द्वारा शुक्रवार की सुबह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दर्जनों दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया गया। इसके अलावा कई वाहनों को भी जब्त किया गया जो सड़क के किनारे खड़े थे। निगम का कहना है कि मेन रोड में फुटपाथ दुकानदारों का कब्जा हो गया था। इस वजह से यातायात प्रभावित हो रहा था। प्रतिदिन जाम की स्थिति हो रही थी। कांटाटोली में फ्लाईओवर का निर्माण होने से मेन रोड में वाहनों को लोड़ बढ़ गया है। इस वजह से निगम और ट्रैफिक पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments