मतदाता जागरूकता हेतु
साइकिल रैली का आयोजन
स्वीप अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन
रांची के मतदाताओं से बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील
रांची संसदीय क्षेत्र में 25 मई 2024 को डाले जाएंगे वोट
रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 25 में 2024 को वोट डाले जाएंगे। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप राँची की ओर से लगातार विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 17 मई 2024 को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में रांची संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री डीएस रमेश, व्यय प्रेक्षक श्री विरेंद्र कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी स्वीप राँची श्री दिनेश कुमार यादव, जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं राँची संसदीय क्षेत्र के विभिन्न आयु वर्ग के मतदाताओं ने हिस्सा लिया।
साइकिल रैली मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर कचहरी चौक, फिरयालाल चौक होते हुए सुजाता चौक और फिर वापस मोरहाबादी मैदान पहुंची। सभी पदाधिकारियों ने रांची के मतदाताओं से 25 मई 2024 को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील की।
0 Comments