रांची लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशियों के निर्वाचन संबंधित व्यय लेखा पंजी की द्वितीय जांच

रांची लोकसभा संसदीय 

क्षेत्र के प्रत्याशियों के निर्वाचन 

संबंधित व्यय लेखा पंजी

 की द्वितीय जांच


व्यय प्रेक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गयी जांच

दिनांक 14.05.2024 को प्रत्याशियों के व्यय लेखा पंजी की हुई थी प्रथम जांच

आज दिनांक 18 मई 2024 को 08-रांची लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों के निर्वाचन संबंधित व्यय लेखा पंजी की द्वितीय जांच की गयी। व्यय प्रेक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में व्यय अनुश्रवण कोषांग के प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा विकास भवन सभागार में प्रत्याशियों के निर्वाचन संबंधित व्यय लेखा पंजी की द्वितीय जाँच की गयी। इससे पहले दिनांक 14.05.2024 को निर्वाचन से संबंधित व्यय लेखा पंजी की प्रथम जाँच की गई थी। द्वितीय जाँच के दौरान व्यय प्रेक्षक के सम्पर्क पदाधिकारी-सह-जिला खेल पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments