आवश्यक सेवा में लगे, स्वास्थ्य से जुड़े सभी लोगों से वोट देने की अपील

आवश्यक सेवा में लगे,

 स्वास्थ्य से जुड़े सभी लोगों 

से वोट देने की अपील



 25 मई को रांची में मतदान

 डॉ राजकुमार

निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची ने स्वास्थ्य सेवा से जुड़े अपने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि जैसा कि आप जानते हैं 25 मई को रांची में चुनाव होने वाले हैं और यह पर्व है हमारे लिए। जैसा कि हम जानते हैं "चुनाव का पर्व देश का गर्व", इस दिन जितने भी स्वास्थ्य से जुड़े लोग हैं, उनसे खास तौर पर अपील करता हूं, की मतदान जरूर करें।

मत का अधिकार आपका एक बहुत बड़ा अधिकार है। इससे आप अपने पसंद के प्रतिनिधि को चुनते हैं, जो संसद में रुल बनाते हैं, आपके हित में बनाते हैं, देश के हित में बनाते हैं। इसलिए मतदान का अधिकार हर सिटीजन को मिला हुआ है।

निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची, डॉ राजकुमार, द्वारा विशेष रूप से कहा गया कि मतदान के दिन सुबह बल्कि नाश्ता करने से पहले ही अपने अधिकार का प्रयोग जरूर करें। क्योंकि जब आप मतदान करते हैं, सिर्फ मतदान ही नहीं करते बल्कि अपने लिए रोड का इंतजाम करते हैं, अपने लिए लिए रोजगार का इंतजाम करते है, आप अपने लिए देश सम्बंधित सुविधा का इंतजाम करते हैं। आप अपनी आने वाली जनरेशन, आने वाले फ्यूचर का इंतजाम करते है। मतदान को एक वोट ही ना समझें, मतदान को एक अधिकार समझें। मताधिकार का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। इसलिए 25 मई को रांची में अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग जरूर करें। हर परिस्थिति में मतदान के अधिकार का प्रयोग जरूर करें। ऐसा करेंगे तो अपने आप को समृद्ध बनाएंगे, देश को समृद्ध बनाएंगे और आने वाले जनरेशन को समृद्ध बनाएंगे।

Post a Comment

0 Comments