घर बैठे ही वोटर्स जान सकेंगे बूथों पर मतदान पंक्ति की ताजा स्थिति

घर बैठे ही वोटर्स जान

 सकेंगे बूथों पर मतदान

 पंक्ति की ताजा स्थिति


ज़िला प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा के लिये तैयार किया Booth Queue Status (BQS) ऐप

रांची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र के बूथों का मिलेगा लाइव स्टेटस

Whatsapp पर भी मिलेगी बूथों के लाइव स्टेटस की जानकारी

"8007120120" पर "Vote" लिखकर सेंड करें

रांची लोकसभा क्षेत्र में 25 मई 2024 को वोट डाले जाएंगे। इस दिन रांची के शहरी क्षेत्र के मतदाता घर बैठे ही मतदान पंक्ति के लाइव स्टेटस को जान पाएंगे।

जिला प्रशासन रांची ने पहल करते हुए मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथ स्टेटस ऐप (BQS) तैयार किया है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर वोटर क्यू (मतदाता पंक्ति) के लाइव स्टेटस को पता किया जा सकता है। रांची लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत रांची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र के बूथों के लाइव स्टेटस के बारे में ऐप के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

व्हाट्सएप्प पर भी मिलेगी जानकारी

इसके अलावा व्हाट्सएप पर भी बूथ पर मतदाता पंक्ति की ताजा स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए 8007120120 पर "Vote" लिखकर सेंड करना होगा, जिसके बाद वोटर क्यू का अपडेट मिल जाएगा।

Post a Comment

0 Comments