झारखण्ड आदिवासी
महोत्सव 2024
बिरसा मुण्डा स्मृति उद्यान,राँची
समृद्ध आदिवासी जीवन दर्शन की झलकियाँ
9 और 10 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिरसा मुण्डा स्मृति उद्यान,राँची में झारखण्ड आदिवासी महोत्सव 2024 की तैयारी अब अपने अंतिम चरण में है। समारोह स्थल पर आकर्षक मंच बन कर तैयार हो गया है। मंच के पीछे झारखंड में आदिवासी जीवन के ग्रामीण दर्शन को दर्शाया गया है। झारखंड एवम् अन्य राज्यों से आये चित्रकार, चित्रकला के माध्यम से झारखंड की आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को कैनवास पर उकेर रहे हैं।
0 Comments