रांची नगर निगम क्षेत्र में झारखण्ड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची शहरी क्षेत्र के कैंप का निरीक्ष

रांची नगर निगम क्षेत्र में 

 झारखण्ड मुख्यमंत्री मईयां 

सम्मान योजना अंतर्गत रांची 

शहरी क्षेत्र के कैंप का निरीक्षण



उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव द्वारा निरीक्षण

किसी भी परिस्थिति में लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़े:-उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव

VLE को त्वरित गति से लाभुकों का आवेदन Online करने हेतु निर्देश

उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव द्वारा आज दिनांक- 13 अगस्त 2024 झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के तहत रांची शहरी क्षेत्रों के वार्ड संख्या- 15 कैंप का निरीक्षण किया।

उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव द्वारा निरीक्षण क्रम में सम्बंधित आंगनबाड़ी सेविका सहायिका और प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा की आवेदन की पावती सभी लाभुकों को अविलम्ब दिया जाए एवं सत्यापन किया जाए और आवेदिका को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो हर VLE को जल्द से जल्द डाटा ऑनलाइन करने का निर्देश दिया।

VLE को त्वरित गति से लाभुकों का आवेदन Online करने हेतु निर्देश

उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव द्वारा वार्ड संख्या-15 में आयोजित शिविर में उपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाओं/ कर्मियों को पावती एवं सत्यापन सम्बन्धी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गये साथ ही उपस्थित VLE को त्वरित गति से लाभुकों का आवेदन Online करने हेतु निर्देश दिया गया।

किसी भी परिस्थिति में लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़े

उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव द्वारा विशेष रूप से शिविर कर्मियों को बताया कि यह सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, शिविर से सम्बंधित सभी दायित्वों का निष्पादन जिम्मेवारी पूर्वक करें एवं किसी भी परिस्थिति में लाभुकों को परेशानी ना हो तथा शिविर से सम्बंधित सभी पंजियों एवं पावती के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण निदेश दिए गए।

इस भ्रमण क्रम में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, रांची, श्री रविशंकर मिश्रा भी उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments