उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, श्री अखिलेश कुमार के पर्यवेक्षण में दलादली, रिंग रोड, कांके, मेसरा एवं ओरमांझी क्षेत्र में लगभग 238 वाहनों के कागजातों यथा टैक्स, फिटनेस इंश्यारेन्स, प्रदूषण प्रमाण पत्र, परमिट, ड्राईविंग लाईसेंस, ओभरलोड आदि की जांच की गई
जांच के दौरान कागजात पूर्ण नहीं रहने के कारण कुल 32 वाहनों से 686750/- रुपया का दंड वसूला गया
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के दिशा-निर्देश पर आज दिनांक 26 मार्च 2025 को जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, श्री अखिलेश कुमार के पर्यवेक्षण में दलादली, रिंग रोड, कांके, मेसरा एवं ओरमांझी क्षेत्र में लगभग 238 वाहनों के कागजातों यथा टैक्स, फिटनेस इंश्यारेन्स, प्रदूषण प्रमाण पत्र, परमिट, ड्राईविंग लाईसेंस, ओभरलोड आदि की जांच की गई।
जांच के दौरान कागजात पूर्ण नहीं रहने के कारण कुल 32 वाहनों से 686750/- रुपया का दंड अधिरोपित किया गया एवं 04 वाहन कांके थाना एवं 02 वाहन मेसरा ओ० पी० में जब्त कर सुरक्षार्थ रखा गया है।


0 Comments