गर्मी में पेयजल की समस्या
को देखते हुए जिला प्रशासन
द्वारा हर दिन रांची जिला के
विभिन्न प्रखंडों में चापानल की
मरम्मती की जा रही हैं
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पेय जल की समस्या न हो इसको लेकर सभी प्रखंडों में ख़राब पड़े चापानल की मरम्मति की जा रही हैं
अबुआ साथी में प्राप्त शिकायत सप्लाई पानी नही मिल रही का निष्पादन त्वरित गति से किया गया
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार गर्मी में पेयजल की समस्या को देखते हुए इसके निराकरण हेतु जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापानलों की मरम्मति लगातार हर दिन कराई जा रही है।
जिस कड़ी में आज सोनाहातु के हेसाडीह, हरिन पंचायत, राहे के डोकद एवं अन्य पंचायत जैसे सहेदा, हरातु में कई चापानल की मरम्मती की गई।
अबुआ साथी में प्राप्त शिकायत सप्लाई पानी नही मिल रही निष्पादन त्वरित गति से किया गया
अबुआ साथी के टॉल फ्री न 9430328080 पर मो. सरफराज़ अहमद ने शिकायत करते हुए शिकायत में कहा की जोन्हा चटी के नलों में पानी नही आ रहा हैं, जिसकी शिकायत का जिला प्रशासन द्वारा त्वरित निष्पादन कराते हुए नलों में सप्लाई पानी शुरू करा दिया। इससे शिकायतकर्ता काफ़ी खुश हो कर जिला प्रशासन की भूरी -भूरी प्रशंसा किया।

0 Comments