रांची नगर निगम की वेबसाइट
अपडेट नहीं,संपर्क संख्या
भी पुराने अधिकारी
पदाधिकारियों का अपडेट है
![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
रांची नगर निगम लेट लतीफी से काम कर रहा है,निगम वेबसाइट अभी पूरी तरह से अपडेट नहीं हुई है, वेबसाइट के संपर्क विवरण में कई उन पुराने अधिकारियों के अपडेट नंबर हैं जिनका स्थानांतरण हो गया है या जो सेवानिवृत्त हो गए हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है ।। बेसिक या ग्राउंड लेवल नंबर उपलब्ध नहीं है !!
जिस तरह दूसरे विभाग या जिला प्रशासन के अधिकारी का ईमेल आईडी सार्वजनिक है उसी तरह नगर निगम का भी मेल आईडी सिस्टम होना चाहिए, पुरे नगर निगम का एक ईमेल है जो उसकी वेबसाइट पे उपलध हैं,कभी भी उस ईमेल से कोई रिप्लाई नहीं मिलता हैं,आज के युग में ईमेल भी कम्युनिकेशन का अच्छा माध्यम बन चुका है नगर निगम के अंदर भी कई महत्वपूर्ण विभाग हैं सफाई पानी लाइट अदि.. निगम में किसी तरह का ऑनलाइन आवेदन पत्र ठीक करने की जरूरत है,बिच बिच में नंबर पेपर या सोशल मीडिया देखने को मिलाता है पर वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है !!
वेबसाइट पर वार्ड सुपरवाइजर जिनके ऊपर एक पूरे वार्ड की ज़िम्मेदारी होती हैं वार्ड सुपरवाइजर का भी नंबर उपलध नहीं है,सफाई पानी की टंकी बुकिंग का नंबर वेबसाइट पर देखने को नहीं मिलता है !! रांची नगर निगम को अभी और अपडेट होने की जरुरत हैं !! जनता से जुड़ी हर सूचना सार्वजनिक जो जनता के हित में हो और जनता की सुविधा हो !!

0 Comments