रांची से हज यात्रियों की रवानगी का सिलसिला जारी

 

रांची से हज यात्रियों की 

रवानगी का सिलसिला जारी



डॉक्टर सिबगतुल्लाह समेत फैमिली के सात लोग हज यात्रा पर हुए रवाना

रांची(आदिल रशीद) हज पर जाने वालो का सिलसिला शुरू हो गया है, आज 21 मई 2025 दिन बुधवार को राजधानी रांची के टॉप डेंसिट सर्जन डॉ एम सिबगतुल्लाह पत्नी उजमा इब्राहिम और फैमिली के सात आजमीन के साथ हज यात्रा के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व इनकी विदाई के लिए रांची, चतरा, हंटरगंज के कई लोग एकत्रित होकर डॉक्टर एम सिबगतुल्लाह और उसके साथ जाने वाले हज यात्रियों को फूलमाला पहनाकर एवं मुसाफा कर रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रवाना किया। बताया कि हज के लिए मुंबई से 23 मई को फ्लाइट द्वारा मक्का मदीना के लिए रवाना होंगे। हज पर जा रहे डॉक्टर के फैमिली को सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मुबारकबाद दी और मुल्क में अमन चैन, भाईचारगी के लिए दुआ की गई। डॉक्टर सिबगतुल्लाह साहब के साथ हज यात्रा में जाने वालों में डॉक्टर एम सिंगतुल्लाह, उजमा इब्राहिम, मो इकबाल, सलमा खातून, रहमती परवीन, जुल्फिकार, रेशमा खातून, मो काशिफ़ शामिल हैं। रांची एयरपोर्ट पर विदाई देने वालों में मां सालेहा खातून, डॉक्टर हम्ज़ा, शबाना परवीन, जैनुल आब्दीन, मो कुतुबुद्दीन, मो फिरदौस, अज़मत, मौलाना हामिद कासमी, सलमा खातून, मो फारूक, रिजवाना, मौलाना सलाहुद्दीन, रुखसाना, फरजाना, मो आरिफ, इज्जत परवीन, शमा नाज़, कौसर परवीन, डॉक्टर कौसर, नाजिया, मो शाहिद, मो हामिद, मो अकरम, पत्रकार आदिल रशीद, अब्दुमजीद, लिवा अहमद, डॉक्टर हंजला हयात, मो नईम, फ़ज़ीलत परवीन, इफ्तेखार, फेमस मो नईम, मजहर, डॉक्टर हसनैन, समेत सैंकड़ों लोग थे।

Post a Comment

0 Comments