रिटायर्ड श्रीकांत तिवारी 13 वर्षाें से म्यूटेशन के लिए थे परेशान

 

रिटायर्ड श्रीकांत तिवारी 13

 वर्षाें से म्यूटेशन के लिए थे परेशान


उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार में हुआ समाधान

जनता दरबार के दौरान ही 10 मिनटों में हुआ जमीन का म्यूटेशन

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री को धन्यवाद देने पहुंचे श्रीकांत तिवारी हुए भावुक, कहा- थैंक यू डीसी सर!

आम जनता को परेशानी न हो, पदाधिकारी/कर्मी जिम्मेवारी के साथ कार्य करें - उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री

वरिष्ठ नागरिक श्रीकांत तिवारी का 13 वर्षों का इंतजार उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार में खत्म हुआ। दाखिल-खारिज होने के बाद उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री को धन्यवाद देने पहुंचे श्रीकांत तिवारी भावुक हो गये, रुंधे गले से उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री का आभार प्रकट किया।

जनता दरबार में 10 मिनट में हुआ समाधान

प्रदूषण नियंत्रण पर्षद से रिटायर श्रीकांत तिवारी नामकुम अंचल के तुपुदाना मौजा में 07 डिसिमल जमीन के दाखिल-खारिज के लिए वर्ष 2012 से प्रयासरत थे। वो अपनी फरियाद लेकर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार आये, सारे दस्तावेज को देखने के बाद उपायुक्त द्वारा फोन पर ही नामकुम अंचल अधिकारी को म्यूटेशन का निर्देश दिया गया और 10 मिनट में श्रीकांत तिवारी की जमीन का दाखिल-खारिज हो गया।

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि आम जनता को बेवजह कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े, उन्हें परेशानी न हो इसके लिए सभी पदाधिकारी/कर्मी पूरी जिम्मेवारी के साथ कार्य करें।

Post a Comment

0 Comments