उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने मेन रोड, महावीर चौक और कर्बला चौक रांची में मोहर्रम पर्व के अवसर पर आयोजित जुलूस में सभी मोहर्रम कमेटियों और शांति समितियों के सदस्यों को संबोधित किया

 

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी

 श्री मंजूनाथ भजंत्री ने मेन रोड,

महावीर चौक और कर्बला चौक रांची 

में मोहर्रम पर्व के अवसर पर आयोजित

 जुलूस में सभी मोहर्रम कमेटियों 

और शांति समितियों के सदस्यों 

को संबोधित किया




मोहर्रम पर्व का आयोजन रांची जिले में सभी के सहयोग से अत्यंत शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ

पुलिस प्रशासन, स्थानीय अधिकारियों और अन्य विभागों ने मिलकर सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की जिस कारण पुरे राँची जिला में मोहर्रम पर्व सफलतापूर्वक संपन्न हुई

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने मेन रोड, महावीर चौक और कर्बला चौक रांची में मोहर्रम पर्व के अवसर पर आयोजित जुलूस में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी मोहर्रम कमेटियों और शांति समितियों के सदस्यों को संबोधित किया।

मोहर्रम पर्व का आयोजन रांची जिले में सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ

उपायुक्त राँची ने अपने संबोधन में कहा, "मोहर्रम पर्व का आयोजन रांची जिले में सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस पर्व के सफल आयोजन में सभी शांति समितियों के सदस्यों, मोहर्रम कमेटियों और स्थानीय नागरिकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आप सभी के इस सामूहिक प्रयास ने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत किया है, जो एक सराहनीय कार्य है।"

जिला प्रशासन द्वारा मोहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे

उपायुक्त ने यह भी बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मोहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन, स्थानीय अधिकारियों और अन्य विभागों ने मिलकर सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की पुरे राँची जिला में यह पर्व सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, श्री चंदन कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक नगर राँची, श्री अजीत कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राँची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, श्री उत्कर्ष कुमार एवं सभी मोहर्रम कमेटियों के सदस्य और शांति समितियों के सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments