मोरहाबादी रांची, स्थित
फुटबॉल स्टेडियम में
डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण
◆जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री वरुण रंजन द्वारा निरीक्षण
◆13 नवम्बर एवं 20 नवम्बर 2024 को विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर निरीक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री वरुण रंजन द्वारा आज दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को मोरहाबादी रांची, स्थित फुटबॉल स्टेडियम में डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री बिवेक कुमार सुमन, नोडल पदाधिकारी EVM कोषांग, श्री मुकेश कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची, श्री रविशंकर मिश्रा, जिला नजारत उप समाहर्ता रांची, श्री सुदेश कुमार एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
13 नवम्बर एवं 20 नवम्बर 2024 को विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
सामग्री वितरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश
EVM के वितरण एवं सामग्री कोषांग से पीठासीन पदाधिकारी को उपलब्ध कराए जाने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त सभी दिशा निर्देशों का पालन करने का निर्देश
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री वरुण रंजन द्वारा सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को विशेष रूप से कहा गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त सभी दिशा निर्देशों का पालन हो यह सभी सम्बंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करें।


0 Comments